Blackheads Treatment in Hindi
चेहरे पर होने वाले ब्लैकहेड्स ऐसी समस्या है जिससे
पीछा छुड़ाना काफी मुश्किल काम है। कई बार इसको हटाने के लिए क्लीन-अप और स्क्रब
भी बेकार हो जाता है। क्योंकि इन चीजों को कराने के बाद भी सिर्फ एक दो ही दिन ऐसा
होता है जब ये आपकी नाक और ठुड्डी पर दिखाई न पड़े। ये बार-बार आपके चेहरे पर आकर
आपकी खूबसूरती को कम करने का काम करते हैं। लेकिन क्लीन-अप और स्क्रब कराने से
पहले हमें Blackheads Treatment से जुड़ी कुछ बातों को अच्छे से जान लेना चाहिए। क्योंकि ये
आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। लेकिन सबसे पहले हम जानेंगे कि
ब्लैकहेड्स क्या है और ये बार-बार क्यों आपके चेहरे पर दस्तक देते हैं।
ब्लैकहेड्स क्या है? What Is Blackheads
अंग्रेजी में ब्लैकहेड्स (Blackheads) को बम्पस भी कहा जाता है। ये दिखने
में काफी छोटे होते हैं जोकि बिलकुल कील की तरह नजर आते हैं। बता दें कि
ब्लैकहेड्स त्वचा पर तब होते हैं जब बालों के रोम नहीं बढ़ते हैं। ब्लैकहेड्स होने
का दूसरा कारण हार्मोनल डिसऑर्डर भी हो सकता है। साथ ही चेहरे से ज्यादा तेल
निकलने के वजह से भी रोमछिद्र बंद हो जाते हैं जिससे चेहरे पर गंदगी जमने लगती है
जोकि ब्लैकहेड्स बन जाते हैं।
कहां-कहां होते हैं ब्लैक हेड्स
अधिकतर लोगों को ब्लैकहेड्स की समस्या (Blackheads Problem) सिर्फ नाक पर
ही होती है। हालांकि कुछ लोगों में ये नाक के साथ-साथ ठुड्डी, कान और गले पर भी
पाई जाती हैं।
वाइट हैड्स क्या होता है? - What Is Whiteheads
ब्लैक हेड्स के अलावा कुछ लोगों के चेहरे पर वाइट हेड्स भी पाए जाते हैं।
दरअसल वाइट हेड्स एक तरह से मुंहासे का ही रूप होता है जोकि छोटे-छोटे सफेद कलर
में पाए जाते हैं। बता दें कि जब त्वचा पर ज्यादा तेल और डेड सेल्स के कारण
रोमछिद्र बंद हो जाते हैं तो वो मुंहासे का रूप ले लेते हैं। वाइट हेड्स भी
ज्यादातर नाक (Blackheads On Nose) , गाल, गला और कान पर पाए जाते हैं।
क्या ब्लैकहेड्स से हो सकते हैं मुंहासे?
अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आपके ब्लैकहेड्स को मुंहासे में बदलने में
ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। दरअसल त्वचा पर कील-मुहांसे रोमछिद्रों के बंद होने के
कारण होते हैं। अगर आप चेहरे पर होने वाले मुहांसे से बचना चाहती हैं तो आपको जल्द
से जल्द अपने चेहरे से ब्लैक हेड्स को हटाने की जरूरत है।
ब्लैकहेड्स को हटाने के घरेलू उपाय - Home Remedies for Blackheads
अगर आप बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स को ब्लैकहेड्स के लिए इस्तेमाल नहीं करना
चाहती हैं तो आप घर पर ही कुछ नुस्खों को अपनाकर ब्लैकहेड्स से निजात पा सकती हैं।
भांप
चेहरे से गंदगी हटाने के लिए आप घर पर भांप ले सकती है। ये आपके चेहरे पर
जमें ब्लैकहेड्स को बाहर निकाले में आपकी मदद करेगा। इसके लिए एक पैन में गर्म
पानी भर लें और उससे थोड़ा ऊपर अपना चेहरे रखकर ऊपर से टॉवल डाल लें। ऐसा करीब 15
से 20 मिनट तक करें। अब आप अपने चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब करके ब्लैक हेड्स
को बाहर निकाल सकती हैं।
शहद और चीनी
चेहरे से गंदगी मिटाने के लिए शहद और चीनी भी काफी कमाल की चीज है। इसके
लिए आप शहद में थोड़ी सी चीनी मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और उंगलियों की मदद से
चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो
लें। आप ऐसा हफ्ते में दो बार कर सकती हैं।
Comments
Post a Comment