Upper Lips Hair Removal Tips in Hindi

चेहरे पर हल्के दे भी दाग और बाल किसी को भी अच्छे नहीं लगते। हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा शीशे की तरह दमके। लेकिन अधिकतकर महिलाएं ऐसी हैं जो अपने अपर लिप बालों को थ्रेड से या वैक्सिंग से हटाने में डरती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं तो हम आपका रास्ता आसान कर दे रहे हैं। दरअसल हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनको अपनाकर आप भी अपर लिप हेयर से निजात पा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है वो घरेलू नुस्खे-


upper-lips-hair-removal-tips-in-hindi-popxo

बेसन और दही 

बेसन और दही (Besan and Curd Benefit) दोनों की त्वचा के लिए काफी फायदेमंह होता है। ये न सिर्फ आपकी चेहरे पर ग्लो लाने का काम करते हैं बल्कि इससे चेहरे के और भी कई समस्या से गायब हो सकती हैं। चेहरे से बाल हटाने के लिए आप 2 चम्मच बेसन में एक चम्मच दही मिलाकर अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर करीब 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें। अब हल्के-हल्के हाथों से पेस्ट को रगड़ कर चेहरे से हटाने की कोशिश करें। अगर जरूरत पड़े तो पानी की मदद भी ले सकती हैं। ये पेस्ट न सिर्फ आपके चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में मदद करेगा बल्कि इससे आपके चेहरे की सभी गंदगी भी पूरी तरीके से साफ हो जाएगा। 

चीनी और नींबू का रस 

चीनी और नींबू का रस भी आपके चेहरे के अनचाहे बालों को पूरी तरह से गायब करने के काम आ सकता है। इसके लिए आपको चाहिए 2 से 3 चम्मच चीनी और एक नींबू का रस। चीनी की चाशनी बनाकर उसमें नींबू का रस मिलाएं और इस पेस्ट को 2 से 3 लेयर में अपने चेहरे पर लगाए। जब ये पेस्ट पूरी तरह से सूख जाए तो इसे हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ कर दें। ऐसा दो से तीन बार करने पर ही आपको फर्क नजर आना शुरू हो जाएगा। ये पेस्ट एक तरह से एक्सफॉइलेटर (Exfoilator) का भी काम करता है। 

हल्दी और बेसन 

हल्दी जहां आपके घाव को भरने में मदद करती है वहीं बेसन देता है आपको बेदाग और निखरी हुई त्वचा। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन में थोड़ी सी हल्दी और पानी मिलाकर अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट तक छोड़ दें। अब हाथों से रगड़ते हुए इस पेस्ट को निकाल दें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे के सारे बाल गायब होने लगेंगे साथ ही आपको मिलेगी बेदाग और निखरी हुई त्वचा। अगर आपके चेहरे पर पिंपल हो गए हैं तो भी आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। ये आपके चेहरे से पिंपल को गायब करने में भी मदद करता है। आप चाहें तो इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें भी मिला सकती है। 

बेकिंग सोडा 

बेकिंग सोडा चेहरे के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल ये एक नहीं बल्कि कई तरह से चेहरे को फायदा देने का काम करता है। आप इसे स्क्रब के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। चेहरे से बाल हटाने के लिए आप थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर उसमें पानी मिलाएं। ध्यान रहे कि पेस्ट न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही पतला। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब हाथों से इस पेस्ट को रगड़ कर बाहर निकाल दें। अब चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। पहली बार में ही आपको इसका फर्क दिखना शुरू हो जाएगा। साथ ही आपकी त्वचा भी काफी मुलायम हो जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

How to Use an Epilator in Hindi

Best Necklace for Different Necklines in Hindi

Kewra Flower in Hindi