Best Hair Fall Shampoo in Hindi
लंबे घने और खूबसूरत बाल हर किसी को पसंद होते हैं। सभी की चाहत होती है कि उनके बाल भी लंबे और घने हो। लेकिन इन दिनों हेयर फॉल की समस्या काफी आम हो गई है। आपको हर दूसरा इंसान मिलेगा जोकि अपने टूटते बालों से परेशान होगा। वैसे तो बाल टूटने के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं जैसे कि खराब खान-पान, ड्रैंड्रफ, स्ट्रैस और भी कई तरह की समस्या हो सकती हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हम गलत शैंपू का इस्तेमाल करते हैं जिसके वजह से हमारे बाल टूटने लगते हैं। ऐसे में जरूरत है कि सही शैंपू के बारे में जानने कि जो आपके टूटते बालों को रोकने में आपकी मदद करें और आपके बालों को लंबा और घना बनाए।हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि कुछ Best HairFall Shampoo के बारे में जिससे आपके बाल झड़ने की प्रॉब्लम खत्म हो सकती है।
हिमालया एंटी हेयर फॉल शैम्पू - Himalaya Anti-Hair Fall Shampoo
अगर आपके बाल काफी ज्यादा टूट रहे हैं तो आपको एक बार हिमालया एंटी हेयर फॉल शैंम्पू जरूर ट्राई करना चाहिए। ये आपके बालों को पोषण देने का काम करेगा जिससे आपके बाल धीरे-धीरे झड़ना बंद हो जाएगा। साथ ही इस शैम्पू को बनाने में कुछ बालों के लिए फायदेमंद जड़ी ब्यूटी का भी इस्तेमाल किया गया है। इस शैम्पू की कीमत मात्र 172 रुपए है जिसे आप किसी भी पास की दुकान से आसानी से खरीद सकते हैं।
पैंटीन हेयर फॉल शैम्पू - Pantene Hair Fall Shampoo
पैंटीन शैम्पू भी बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप अपने झड़ते बालो को रोकने के लिए इस शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके बालों की जड़ को मजबूत बनाता है जिससे वो टूटे न। साथ ही ये आपके बालों को डीप नरीश भी करेगा। आप इस शैम्पू को मात्र 117 रुपए में बाजार से खरीद सकते हैं।
लोरियल टोटल रिपेयर 5 शैम्पू - Loreal Total Repair 5 Shampoo
लोरियल टोटल रिपेयर 5 आपके डल, ड्राई, स्प्लीट एंड्स, रफ और डेमेज बालों को सही करने का काम करता है। साथ ही ये आपके बालों को डीप नरीश भी करता है जिससे बाल झड़ना कम हो जाते हैं। ये बालों की जड़ को मजबूत बनाने का भी काम करता है। ये आपको बाजार में मात्र 265 रुपए में मिल जाएगा।
डव डेमेज हेयर थेरेपी - Dove Damage Hair Therapy Shampoo
डव शैम्पू अधिकतर लोगों का फेवरेट शैम्पू है। कई लोगों का मानना है कि ये आपके बालों से जुड़े हर समस्या को दूर करने में काफी मदद करता है। अगर आपको भी अपने टूटते हुए बालों से निजात पाना है तो आपको एक बार ये शैम्पू जरूर ट्राई करना चाहिए। इस शैम्पू में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं जोकि बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप डव डेमेज हेयर थेरेपी शैम्पू को बाजार से मात्र 105 रुपए में खरीद सकते हैं।
पतंजलि केश कांति शैम्पू - Patanjali Kesh Kanti Shampoo
योग गुरू बाबा रामदेव का पतंजलि प्रोडक्टस लोगों को काफी पसंद है। इसके सारे ही प्रोड्क्टस जड़ी बुटियों से तैयार किए जाते हैं। आप अपने झड़ते बालों से निजात पाने के लिए पतंजलि केश कांति शैम्पू ट्राई कर सकती हैं। इस शैम्पू में आंवला, शिकाकाई, गिलोये, जटामांसी, हल्दी, नीम व रीठा जैसे आयुर्वेदिक पदार्थों का इस्तेमाल किया गया है जोकि बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही ये आपके बालों को बढ़ने में भी मदद करेगा।

Comments
Post a Comment