Home Remedy For Bouncy Hair In Hindi

अगर आप भी खूबसूरत बालों की चाहत रखती हैं और चाहती हैं कि आपके बाल बिलकुल भी पतले यानी कि थिन नजर न आए तो आप उसके लिए कुछ घरेलू नुस्खों कको ट्राई कर सकती हैं। ये घरेलू नुस्खे आपके बालों को बाउंसी और हेल्दी बनाने में आपकी मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं बालों को बाउंसी बनाने के घरेलू नुस्खों के बारे में-

home-remedy-for-bouncy-hair-in-hindi-popxo

अंडा - Egg White for Hair
अंडा बालों के लिए काफी फायदेमंद (Egg For Hair) माना जाता है। दरअसल अंडा में प्रोटीन, जिंक, सल्फर और सेलेनियम मौजूद होता है जोकि बालों के लिए काफी अच्छा होता है। बालों को बाउंसी बनाने के लिए आप अंडे के सफेद पार्ट में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिलाकर अपने बालों में लगाएं और करीब 30 मिनट बाद बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। आप ऐसा हफ्ते में एक से दो बार कर सकती हैं। इससे आपके बाल मुलायम भी होंगे।

दही- Curd for Hair
बालों के लिए दही किसी वरदान से कम नहीं है। ये आपके बालों की एक नहीं बल्कि कई तरह की दिक्कतों को दूर कर सकती हैं। न सिर्फ बाउंसी बाल बल्कि आप इसकी मदद से बालों की रूसी को भी गायब कर सकती हैं। तो इसके लिए आपको चाहिए एक कप दही और 4 चम्मच नींबू का रस। दोनों को मिलाकर अपने बालों में जड़ सहित लगाइये और करीब 30 मिनट के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दीजिए और फिर नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लीजिए। ऐसा आप हफ्ते में एक बार कर सकती हैं।

प्याज का रस- Onion Juice for Hair
अगर आप अपने पतले और टूटते बालों से परेशान हैं तो आप अपने बालों में आज से ही प्याज का रस (onion juice)  लगाना शुरू कर दीजिए। प्याज का रस आपके बालों को मजबूत भी बनाएगा और उसे टूटने से भी बचाएगा। आप हफ्ते में एक बार अपने बालों में जड़ सहित प्याज का रस लगाइये और उसे करीब आधा घंटे तक छोड़ दीजिए। अब नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लीजिए। आप चाहें तो प्याज के रस में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल (olive oil) मिलाकर भी अपने बालों में लगा सकती हैं।

ऑलिव ऑयल का मसाज- Olive Oil for Hair
अगर आपने बालों की मसाज के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करती हैं तो जल्द ही आपके बाल मोटे हो जाएंगे और टूटेंगे भी नहीं। इसके लिए आप हल्का सा ऑलिव ऑयल को गर्म करके अपने बालों में हल्के-हल्के हाथों से मसाज करिए और फिर करीब 2 घंटे बाद अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लीजिए।

आंवला का रस -Amla Juice for Hair
आंवला का रस शरीर के साथ-साथ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आप आंवला के जूस को पीने के साथ-साथ अपने बालों में लगा भी सकती हैं। इससे आपके बाल टूटना पूरी तरह से बंद हो जाएंगे और बाल बाउंसी भी बनेंगे। इसके लिए आप आंवला के रस में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर अपने बालों में लगाइये और करीब 1 घंटे बाद अपने बालों को नॉर्मल पानी से धो लीजिये। अगर आप ऐसा हफ्ते में 2 से 3 बार करेंगी तो जल्द ही आपको फर्क नजर आने लगेगा।


Comments

Popular posts from this blog

How to Use an Epilator in Hindi

Best Necklace for Different Necklines in Hindi

Kewra Flower in Hindi