Homemade Facial in Hindi

जब भी हमारे ऊपर काम का प्रेशर बढ़ता है तो उसका असर सिर्फ हमारे शरीर पर ही नहीं बल्कि हमारे चेहरे पर भी नजर आने लगता है। थकान से हमारा चेहरा मुरझाने लगता है। ऐसे में जरूरत पड़ती है फेशियल की। लेकिन दिन भर के काम से हम इस कदर थक जाते हैं कि हमारे पास खुद को रिलेक्स करने का भी वक्त नहीं होता है। ऐसे में हम पार्लर भी नहीं जा पाते। वहीं कुछ लोग पार्लर के खर्चे के वजह से भी पार्लर जाना पसंद नहीं करते। लेकिन अब टेंशन की कोई बात नहीं क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर बैठे ही अपने चेहरे को कैसे निखारे  वो भी बिना मेहनत किए।

facial-at-home-in-hindi-popxo

क्यों जरूरी है फेशियल - Why Facial is Important!

30 साल के बाद त्वचा में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। फेस प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए फेशियल बेस्ट ऑप्शन है। इससे चेहरे पर दिखने वाली फाइन लाइंस कम होकर स्किन के टीशू हाइड्रेट हो जाते हैं, जिससे गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाती है।महीने में एक बार फेशियल करवाने से स्किन मॉइश्चराइज रहती है और साथ ही त्वचा में निखार भी आता है। 

घर पर ही करें फेशियल - Facial at Home 

फेशियल करने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप अपने चेहरे को अच्छी तरीके से साफ करें जिससे आपके चेहरे पर जमी हर तरह की गंदगी साफ हो जाए। आपना चेहरा साफ करने के लिए आप एक बाउल में ठंडा दूध लें और उससे अपने चेहरे को अच्छी तरीके से साफ कर लें। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो अपने अपने चेहरे पर थोड़ी सी मलाई लेकर हल्के हाथों से रगड़े और फिर गीले कपड़े से अपने चेहरे को साफ कर लें। 

स्क्रबिंग है जरूरी - Scrubbing is Important 

स्क्रबिंग और डेड सेल्स को दूर करता है और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने का भी काम करता है। घर पर ही स्क्रब बनाने के लिए आपको चाहिए 1 चम्मच चावल का आटा, ½ चम्‍मच दूध और इसी मात्रा में गुलाब जल । अब इन सबको मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और इसे कुछ मिनट दें जब तक ये सूखें। सूखने के बाद हल्के-हल्के हाथों से अपने चेहरे पर इस स्क्रब को निकाल दें और फिर साफ पानी से अपने चेहरे को धो लें।

ट्राई कीजिए होममेड मास्क


फेशियल का सबसे जरूरी हिस्सा है मास्क। इसको आप कई अलग-अलग तरह से बना सकते हैं। हम नीचें आपको तीन तरह के होममेड मास्क (homemade face mask) के बारे में बता रहे हैं आपको जो भी सही लगे आप वो ट्राई कर सकते हैं। 

पिंपल्स - Facial for Pimples 

एक कप आटे में दो चम्मद हल्दी, दो चम्मच चंदन, दो चम्मच बादाम का तेल और थोड़ा सा पानी मिलाकर अपना पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को करीब आधे घंटे तक अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। जब आपका पेस्ट पूरी तरह से सूख जाए तो पानी की मदद से मास्क को उतारने के लिए हल्के-हल्के हाथों से मसाज करें। ये पैक उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है जिनके चेहरे पर काफी सारे पिंपल्स (face mask for pimples) हो । 

ऑयली स्किन - Facial for Oily Skin

अगर आप ऑयली स्किन से परेशान रहती हैं तो ये मास्क आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इस मास्क को बनाने के लिए आपको चाहिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच गुलाब जल। इन दोनों को एक बाउल में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट बनाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट में 2 से 3 बूंद नींबू का रस डालें और मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। मास्क को तब तक अपने चेहरे पर लगा रहने दे जब तक आपका मास्क पूरी तरह से सूख न जाए। अब अपना चेहरा साफ पानी से धो लें। 

ड्राई स्किन - Facial for Dry Skin


अगर ड्राई स्किन है आपकी सबसे बड़ी प्रॉब्लम तो अब भूल जाइए। क्योंकि मिल्क पाउडर से बना ये मास्क आपके ड्राइनेस को पूरी तरह से दूर कर देगा। इसके लिए आपको चाहिए 2 चम्मच मिल्क पाउडर, 2 चम्मच शहद और पानी। इन तीनों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को लगभग 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं और फिर साफ पानी से अपना चेहरा धो लें। 

Comments

  1. फेशियल के बारे में काफी अच्छी जानकारी दी आप ने.फेशियल करने का तरीका हिंदी में बताने के लिए धन्यवाद।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

How to Use an Epilator in Hindi

Best Necklace for Different Necklines in Hindi

Kewra Flower in Hindi