How to Apply Heena on Hair in Hindi
बालों में हीना लगाने का चलन बहुत पुराना है। पहले के समय में लोग बालों को
मुलायम और कलर करने के लिए हीना का इस्तेमाल करते थे। लेकिन बालों में हीना लगाने
का ट्रेंड आज भी पुराना नहीं हुआ है क्योंकि आज भी लोग बालों की कई दिक्कतों को
दूर करने के लिए हीना का ही इस्तेमाल करते हैं जैसे कि सफेद बालों को छिपाना, भुरे
बालों के लिए, लंबे बालों के लिए और रूसी से लड़ने के लिए भी लोग हीना का यूज करते
हैं। लेकिन अगर आपने आज तक अपने बालों के लिए हीना (Henna for Hair) का
इस्तेमाल नहीं किया है तो आप हमारी ये स्टोरी पढ़ने के बाद जरूर अपने बालों में
हीना लगाना पसंद करेंगे। हम आपको बताएंगे बालों पे हीना कैसे लगाएं और उसके फायदों के बारे में :-
कंडीशनर - Conditioner
अगर आप अपने बालों को नेचुरली कंडीशनर करना चाहती हैं तो आप अपने बालों में
हीना जरूर लगाएं। ये आपके बालों को घना और लंबा करने में भी मदद करता है। साथ ही
ये बालों के रूखे क्यूटिकल्स को नरम बनाएगा।इसके लिए आप मेहंदी में थोड़ा सा ऑलिव
ऑयल और अंडा मिलाकर अपने बालों में लगाए और मेहंदी सूख जाने के बाद अपने बालों को
नॉर्मल पानी से धो लें। आप ऐसा महीने में दो बार कर सकती हैं।
रूसी से मिलेगी आजादी - Dandruff
अगर बालों से रूसी नहीं जा रही है तो आपको अपने बालों में हीना जरूर लगाना
चाहिए। क्योंकि ये आपके बालों से रूसी हटाने का काम करेगा। साथ ही आपके बालों को
ऑयली होने से भी बचाएगा। आप चाहें तो अपने हीना पाउडर (Hair Mehndi) में थोड़ा सा
नींबू का रस मिलाकर घोले और फिर अपने बालों में लगाए। इससे आपकी रूसी जड़ से खत्म
हो जाएगी। लेकिन अगर आपको नींबू से एलर्जी है तो बिना नींबू के रस के भी बालों में
मेहंदी लगा सकती हैं।
सफेद बालों को कहें बाय - White Hair
अगर आपके बाल सफेद हो रहे हैं और आप अपने बालों में किसी भी तरह का कलर
इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो आप अपने बालों में मेहंदी लगाएं। क्योंकि ये सफेद
बालों को रंगने (Henna Color) में मदद करेंगे। साथ ही इससे आपके बाल शाइनी और घने
भी होंगे। इसके लिए आप मेहंदी को एक लोहे की कढ़ाई में डालकर उसमें आंवला पाउडर,
दो चम्मच दही, नीलगिरी का तेल और चायपत्ती का पानी डालकर अच्छे से मिलाकर रात भर
के लिए छोड़ दें। अब सुबह इस पेस्ट को अपने बालों में लगाए और तब तक छोड़ दें जब
तक मेहंदी पूरी तरह से सूख न जाए। अब अपने बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। अगर
महीने में आप ऐसा एक से दो बार करती हैं तो आपके बाल कभी सफेद नहीं होंगे।
बालों में चमक के लिए लगाएं हीना - For Shinning
Hair
चमकते घने बालों की चाहत अगर आपको भी है तो आप अपने बालों पर हीना लगाएं।
बालों को और भी ज्यादा मुलायम और शाईनी बनाने के लिए आप हीना में अंडा और ऑलिव ऑयल
लगाएं और करीब 1 से 2 घंटे बाद अपने बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। आप ऐसा महीने
में 1 से 2 बार कर सकती हैं। इससे आपके बालों को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं
पहुंचेगा।
बेहतरीन कलर के लिए लगाए मेहंदी - Colour
Hair
अगर आप बालों में चमकदार भुरा रंग पाना चाहती हैं तो आप काफी पाउडर को पानी
में अच्छे से उबाल कर उस पानी में मेहंदी घोल लें। अब इस पेस्ट को बालों पर लगाकर
करीब 45 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लें। इसको
लगाने के बाद आपके बाल चमक उठेंगे।
ध्यान दें- जब भी आपको अपने
बालों में मेहंदी लगाना हो तो उससे एक दिन पहले अपने बालों में अच्छे से तेल की
मालिश कर लें। इससे आपके बाल ड्राई नहीं होंगे। साथ ही बाल डैमेज होने से भी
बचेंगे।
बहुत ही अच्छा आर्टिकल हैं. ध्यानवाद हिना के फायदे बताने के लिए..
ReplyDelete