How to Get Perfect Eyebrow Shape in Hindi

परफेक्ट आईब्रो की चाहत हर महिलाओं को होती है। सभी महिलाएं चाहती हैं कि उन आईब्रो बिलकुल शिल्पा शेट्टी की आईब्रो की तरह हो। लेकिन पार्लर में जाने के बाद भी उनको परफेक्ट आईब्रो शेप (Eyebrow Shape) नहीं मिल पाता। ऐसे में जरूरी है कि आप जानें कि आप परफेक्ट आईब्रो शेप कैसे पा सकती हैं। लेकिन अगर आप अभी तक इसको लेकर कंफ्यूज हैं तो हम आपकी ये प्रॉब्लम सॉल्व कर दे रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं परफेक्ट आईब्रो की शुरुआत कैसे करें।

अपनी आईब्रो पर ध्यान दें 
अगर आपको अपनी आईब्रो परफेक्ट बनानी है तो आप सबसे पहले अपनी आईब्रो को ध्यान से शीशे में देखिए। अब उन जगहों पर देखिए जहां से आप उन्हें परपेक्ट बनाना चाहती हैं। इसके लिए आप आईब्रो पेंसिल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

how-to-get-perfect-eyebrow-shape-in-hindi-popxo

ट्वीजर का इस्तेमाल करें 
आप सही ट्वीजर का इस्तेमाल करके भी परफेक्ट आईब्रो पा सकती हैं। इसके लिए आप आईब्रो के शेप को ध्यान में रखते हुए बाकि के बालों को ट्वीजर से हटाने की कोशिश करिए। ट्वीजर आपको परफेक्ट शेप देने में आपकी मदद करेगा। लेकिन आईब्रो का एक्स्ट्रा बाल निकालते वक्त शेप का ध्यान जरूर रखें जिससे आपकी आईब्रो खराब न होने पाए। आप चाहें तो इसके लिए किसी दूसरे की भी मदद ले सकती हैं।

आपके फेस के हिसाब से कैसी हो आपकी आईब्रो का शेप

राउंड फेस शेप – Round Face Shape
अगर आपका फेस शेप राउंड है तो आपको अपनी आईब्रो का शेप थोड़ा ऊंचा कराएं। इससे आपके चेहरे का लुक काफी अच्छा लगेगा। आप अपनी आईब्रो को कर्व शेप (Curve Shape Eyebrow) में बनवाएं।

ओवल फेस शेप – Oval Face Shape
अगर आपका चेहरा ओवल शेप (Oval Face Shape) का है तो आप थोड़ी उभरी हुई आईब्रो का शेप बनवाएं। इससे आपका चेहरा और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएगा।

चौकोर चेहरा 
अगर आपका चेहरा चौकोर है तो आपको अपनी आईब्रो को थोड़ी मोटी यानी की चौड़ी रखनी चाहिए। इससे आपका चेहरा बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा। लेकिन ध्यान रहे कि आप अपनी आईब्रो को कर्व न कराएं बल्कि उसे सीधी रखें। क्योंकि चौकोर चेहरे पर सीधी आईब्रो ज्यादा बेहतर लगेगी।

मोटी और घनी आईब्रो पाने के घरेलू नुस्खे- Home Remedies to Get Perfect Eyebrow

अगर आपकी आईब्रो काफी पतली है तो आप अपनी आईब्रो पर विटामिन ई लगाएं। अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले विटामिन ई लगाती हैं तो जल्द ही आपकी आईब्रो मोटी और घनी नजर आने लगेगी।

ऑलिव ऑयल की मदद से भी आप मोटी और घनी आईब्रो पा सकती हैं। इसके लिए आप हल्का सा ऑलिव ऑयल लेकर अपनी थ्रेडिंग पर लगा दें और उसे रातभर के लिए छोड़ दें। कुछ ही दिनों में आपकी आईब्रो घनी हो जाएगी।
अरंडी और नारियल के तेल को मिलाकर अपनी आईब्रो पर लगाइये और हल्की सी मालिश करिए। अगर आप ऐसा रोजाना रात में सोने से पहले करती हैं तो जल्द ही आपकी आंखें घनी और मोटी नजर आएंगी।

एलोवेरा भी आपकी आईब्रो को मोटी और घनी बनाने में मदद करेंगी। इसके लिए आप आईब्रो पर एलोवेरा जेल लगाकर छोड़ दें और फिर 15 मिनट बाद इसे धो लें।आप ऐसा हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Kewra Flower in Hindi

Best Toner for Open Pores in Hindi

How To Get Rid Of Unwanted Hair In Hindi