How to Make Lip Balm At Home in Hindi

हर लड़की की चाहत होती है कि उसके भी होंठ बिलकुल सॉफ्ट और गुलाबी हों। इसके लिए लड़कियां बाजार से तरह- तरह के महंगे लिप बाम भी खरीदती हैं। लेकिन अगर आप अपने होठों के लिए ज्यादा रुपये खर्च करने के मूड में नहीं हैं तो आप हमारा ये आर्टिकल पढ़िए। क्योंकि हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कुछ बेहतरीन तीरकें जिससे आप खुद ही घर पर अपने लिए लिप बाम तैयार कर सकती हैं। इन होममेड लिप बाम को लगाने के बाद आपके होंठ बिलकुल सॉफ्ट और गुलाबी नजर आएंगें। तो चलिए जानते  हैं घर पर ही कैसे बना सकते हैं लिप बाम-

lip-balm-at-home-in-hindi-popxo

गुलाबी होंठ के लिए बनाएं चुकंदर का लिप बाम
अगर आप नेचुरली तरीके से गुलाबी होंठ (Pink Lips) पाना चाहती हैं तो आप चुकंदर का लिप बनाइये। इसके लिए आपको चाहिए चुकंदर, नारियल का तेल, कंटेनर। अब चुकंदर का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा नारियल का तेल मिला लें। अब इसे किसी कंटेनर में स्टोर करके फ्रिज में रख दें। अब आपका लिप बाम पूरी तरीके से तैयार है। अब आप इसे जब चाहें तब अपने होठों पर लगा सकती हैं।

कर्ल्ड लिप बाम
अगर आप कर्ल्ड लिप बाम बनाना चाहती हैं तो आपको चाहिए वैसलीन, शहद, आई शैडो और कंटेनर।
अब आप पेट्रोलियम जैली को मेल्ट करके उसमें थोड़ी सी शहद की बूंदें और फिर जरा सा अपने फेवरेट कलर का आई शैडो। अब इसे किसी कंटेनर में स्टोर करके अपने फ्रीज में रख दें। अब आपका लिप बाम पूरी तरह से तैयार है।

फटे होठों के लिए हीलिंग लिप बाम
अगर आपके होंठ ज्याद फट गए हैं या फिर रूखे हो गए हैं तो आप हीलिंग लिप बाम बनाएं। इसके लिए आपको चाहिए विटामिन ई की कैप्सूल, शीया बटर और वैसलीन।

शीया बटर और वैसलीन को मिलाकर किसी कंटेनर में स्टोर कर लें और फिर उसमें विटामिन ई डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसे फ्रीज में स्टोर कर दें। आप इसे रात में सोने से पहले या फिर लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों पर लगाएं। इससे आपके होठों पर नमी बनी रहेगी।

ये हैं बेस्ट लिप बाम
अगर आप घर पर लिप बाम बनाने के लिए इतनी मेहनत नहीं करना चाहती हैं तो आप बाजार से बेस्ट लिप बाम खरीद सकती हैं। लेकिन अगर आप बेस्ट लिप बाम ढूंढने में थोड़ी कंफ्यूज हैं तो टेंशन की बात नहीं। हम आपको बता रहे हैं बेस्ट लिप बाम के बारे में-

मेयबलीन लिप बाम - Maybelline Lip Balm
होंठों के लिए मेयबलीन लिप बाम (Maybelline Lip Balm) सबसे बेहतरीन है। आपको इसमें अलग-अलग तरह के कलर भी मिल जाएंगे। साथ ही इसके प्राइज भी काफी कम हैं और ये आसानी से आपको बाजार में मिल भी जाएंगें।

नीविया लिप बाम - Nivea Lip Balm 
अगर आपके होंठ काफी ज्यादा फट (Dry Lips) गए हैं तो आप अपने होंठों पर नीविया का लिप बाम लगाइये। इससे आपके होंठों पर नमी बनी रहेगी।

ओरिफ्लेम लिप बाम - Oriflame Lip Balm
अगर आप अपने होंठों के लिए परफेक्ट लिप बाम ढूंढ रही हैं तो आप ओरिफ्लेम का लिप बाम ट्राई करिए। इससे आपके होंठों पर नमी भी बनी रहेगी। आपको ये लिप बाम आसानी से ऑनलाइन मिल जाएंगें

Comments

Popular posts from this blog

How to Use an Epilator in Hindi

Best Necklace for Different Necklines in Hindi

Kewra Flower in Hindi