Pigmentation Treatment in Hindi

सभी की चाहत होती है कि उनका चेहरा भी शीशे की तरह चमके और उस पर किसी भी तरह के दाग-धब्बे न हो। लेकिन दिनभर के काम, थकान के कारण हम अपने चेहरे का ख्याल नहीं रख पाते। जिसकी वजह से हमारे चेहरे पर कई तरह की दिक्कतें होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने चेहरे पर होने वाले पिगमेंटेशन, एक्ने-पिंपल्स और डार्क सर्कल जैसी समस्याओं पर ध्यान दें और जानें उनसे निजात पाने के तरीकों के बारे में। लेकिन अगर आपको नहीं पता है कि चेहरे पर पड़े दाग-धब्बों से कैसे निपटा जाए तो आप हमारा ये आर्टिकल पढ़िए। क्योंकि हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं Pigmentation Treatment के बारे में जिसको अपनाने के बाद आपके चेहरे पर पिगमेंटेशन का नामों निशान नहीं रहेगा। तो चलिए जानते हैं उन घरेलू नुस्खों के बारे में-

पिगमेंटेशन के सही उपचार को जानने से पहले हमारा ये जानना जरूरी है कि पिगमेंटेशन क्या है?


pigmentation-treatment-in-hindi-popxo

पिगमेंटेशन क्या है? - What Is Pigmentation


चेहरे पर पड़े दाग-धब्बों को पिगमेंटेशन कहा जाता है। पिगमेंटेशन 2 तरह के होते हैं। एक हायपोपिगमेंटेशन (Hyperpigmentation Treatment)  और दूसरा हायपरपिगमेंटेशन होता है। ये दोनों ही चेहरे पर अलग-अलग तरह से नजर आते हैं।

- हायपोपिगमेंटेशन - Hypopigmentation


हायपोपिमेंटेशन (Hypopigmentation Treatment) में आपके चेहरे पर होने वाले धाग-धब्बे आपकी त्वचा के नॉर्मल रंग से हल्के रंग के होते हैं। 

-हायपरपिगमेंटेशन - Hyperpigmentation


हायपरपिगमेंटेशन में आपके त्वचा पर पड़े धब्बों का रंग आपके त्वचा के रंग से गहरा हो जाता है। 

कैसे पाएं पिगमेंटेशन से छुटकारा - How to Remove Pigmentation

अगर आप बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स को पिगमेंटेशन दूर करने के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो आप घर पर ही कुछ नेचुरल चीजों को अपनाकर इनसे छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए आपको चाहिए-

आलू - Potato Juice for Pigmentation

चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आलू काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए आप दो तरह से आलू का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो सीधा आलू को आधा काटकर अपने चेहरे पर रगड़ सकती हैं या फिर आप आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालकर अपने चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। अगर आप रोजाना ऐसा करती हैं तो जल्द ही आपको चेहरे पर पड़े दाग-धब्बों से छुटकारा मिल जाएगा।
नींबू का रस - Lemon Juice for Pigmentation
नींबू का रस चेहरे पर पड़े हर तरह के धाग-धब्बों को मिटाने का काम करता है। साथ ही ये आपके चेहरे से एक्ने की समस्या को भी मिटाता है। इसके लिए आप नींबू का रस लेकर सीधा अपने चेहरे पर लगाकर करीब 10 से 15 मिनट तक रखें और फिर नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को धो लें। आप चाहें तो नींबू के रस में थोड़ा सा शहद भी मिला सकती हैं।
खीरे का रस- Cucumber Juice for Pigmentation

खीरा न सिर्फ शरीर के लिए फायदेमंद होता है बल्कि ये आपकी त्वचा के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं होता। आप  खीरे का रस निकालकर सीधा अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगा सकती हैं।अगर आप रोजाना ऐसा करती हैं तो जल्द ही आपको आपके दाग-धब्बे गायब होते हुए नजर आएंगे। आप चाहें तो खीरे के रस में नींबू का रस मिलाकर भी लगा सकती हैं। ये आपकी त्वचा को निखारने में आपकी मदद करेगा।

Comments

  1. I feel like I need to re-read this article because I just really want to say “thank you”

    https://www.varnapigmentation.com/pigmentation-treatment/

    ReplyDelete
  2. Thanks for sharing such a great article with us. This surely helps me in my work.Thanks a lot.

    https://www.varnapigmentation.com/pigmentation-treatment/

    ReplyDelete
  3. Thank you for sharing information. Wonderful blog & good post. It’s really helpful for me, waiting for a more new post. Keep Blogging!


    Pigmentation treatment

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

How to Use an Epilator in Hindi

Best Necklace for Different Necklines in Hindi

Kewra Flower in Hindi