Simple Hairstyles for Saree in Hindi
शादी हो या कोई छोटा- बडा फंक्शन हर लड़कियों को साड़ी पहनने का काफी शौक
होता है। ये उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा निखारने का काम करता है। लेकिन साड़ी
पहनने के बाद सबसे बड़ी दिक्कत जो है वो हेै हेयर स्टाइल की क्योंकि हमें समझ ही
नहीं आता की हमें साड़ी पर कौन सी हेयर स्टाइल करनी चाहिए जिससे हम और भी ज्यादा
खूबसूरत दिखें। अगर आप भी इसी तरह की प्राब्लम में फंस जाती हैं तो ये स्टोरी आपके
काम की है। क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी हेयर स्टाइल के बारे में
जिनको बनाकर आप बेहद ही खूबसूरत नजर आने वाली हैं।
स्टड़ जुड़ा
साड़ी पहनने के बाद अगर आप जुड़ा बनाती हैं तो आप बेहद ही खूबसूरत नजर आने
वाली हैं। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। साथ ही इसको बनाने
के लिए ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ती। आप चाहें तो जुड़ा बनाने के बाद
उसमें किसी तरह की एक्ससीरिज भी अपनी साड़ी के कलर के रंग से मिलता-जुलता लगा सकती
हैं।
स्ट्रेट बाल
अगर आप लड़की हैं और अपने स्कूल या कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में साड़ी
पहनने वाली हैं तो आप अपने बालों को स्ट्रेट कराएं। स्ट्रेट बाल हर लड़की पर काफी
अच्छे लगते हैं। और अगर साड़ी पहनने के बाद आपने अपने बालों को स्ट्रेट करके ओपन
हेयर रखती हैं तो लोग आपको बिना देखे रह नहीं पाएंगे। इससे आपको ऐलिगेंट लुक
मिलेगा।
कर्ली बाल
अगर आप हैवी साड़ी पहनने वाली हैं तो आप अपने बालों को नीचे से कर्ल करें।
ये लुक आप पर काफी अच्छा लगेगा और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी
पड़ेगी। बस आपको कर्ल मशीन से अपने बालों को नीचे से कर्ल करना है।
पोनीटेल
अगर आपके पास ज्यादा वक्त नहीं है हेयर स्टाइल करने का तो आप हाई पोनीटेल
बनाएं। ये न सिर्फ आपकी साडी का क्रेज बढ़ाएगा बल्कि इसे बनाने के बाद आप काफी
सुंदर भी नजर आएंगी। साथ ही इसे आप बस कुछ ही मिनटों में बना सकती हैं। इसके लिए
आप बालों को स्ट्रेट कर लें और सारे बालों को पीछे ले जाकर बांध लें। आपकी पोनीटेल
हेयर स्टाइल बिलकुल तैयार है।
साइड ब्रेड
अगर आप भी दीपिका पादुकोण की तरह खूबसूरत दिखने के सपने संजो रही हैं तो आप
भी साइड ब्रेड हेयर स्टाइल ट्राई करिए। इसके लिए आप अपने सारे बालों को साइड में
करके ब्रेड बनाइए। अब साइड से हल्के-हल्के बालों को बाहर की तरफ निकालिए। बस आपकी
साइड ब्रेड हेयर स्टाइल बिलकुल तैयार है।
ट्वीस्टेड जुडा
ट्वीस्टेड जुडा हेयर स्टाइल भी काफी अच्छी लगती है। इस हेयर स्टाइल की खास
बात तो ये है कि इसे बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। इसको बनाने के लिए पहले
आप अपनी साइड की मांग निकाल लें। अब ऊपर की तरफ से थोड़े-थोड़े बाल लेकर ट्वीस्ट
करें और उसे पीछे की तरफ लेकर बॉबी पिन से सिक्योर कर लें। ऐसा ही दूसरी तरफ भी
करें। अब बाकी बचे हुए बालों को लेकर पीछे की तरफ से जुडा बनाएं। आपका ट्वीस्टेड
जुडा पूरी तरह से तैयार है। आपको साड़ी के अलावा लहंगा पर भी बना सकती हैं। ये
दोनों ही ड्रेसेज पर बेहतरीन लगेगा
Comments
Post a Comment